नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा : चन्दन सिंह माननीय अध्यक्ष जिला निगरानी एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) नवादा-सह-सांसद की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित डीआरडीए सभागार में समीक्षात्मक बैठक हुई. कार्यक्रम के आरंभ में जिलाधिकारी नवादा यश पाल मीणा, सांसद चंदन सिंह को बुके देकर सम्मानित किये. उज्जवल कुमार सिंह बुके देकर नीतु कुमारी विधायिका हिसुआ, अरूणा देवी विधायिका वारिसलीगंज, पुष्पा देवी जिला परिषद अध्यक्षा नवादा को सम्मानित किये. दिशा की इस बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण योजना, महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, त्वरित ग्रामीण जलापूर्ति, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, वाटर शेड प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवा एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिषन, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, समेकित बाल विकास योजना, धान क्रय, शिक्षा, जीविका, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि केन्द्रीय योजनाओं को पावर प्रेजेन्टेशन के माध्यम से सभी जन प्रतिनिधियों को विस्तृत ढ़ंग से जानकारी दी गई. प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में जिला में वित्तीय वर्ष 2017-18 में 24943 ईकाई आवास में से 18662 आवास को पूर्ण कराकर लाभुकों को हस्तानांतरित किया गया. राज्य स्तरीय रैंेिकंग में जिला का पाचवां स्थान प्राप्त हुआ. शौचालय निर्माण के बारे में बताया गया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 100 प्रतिशत शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण किया गया. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 1481483 श्रम दिवस सृजित किया गया जो कुल लक्ष्य का 74 प्रतिसत है. मानीय सांसद महोदय ने कहा कि मनरेगा में जेसीवी से जो कार्य कराया गया है उसकी जांच करायें.
त्वरित ग्रामीण जलापूर्ति कार्यक्रम के तहत कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल नवादा को माननीय सांसद महोदय ने निर्देश दिया कि पहाड़ी भूभाग वाले प्रखंडों में जलापूर्ति ससमय कराना सुनिश्चित करें. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत निर्देश दिया गया कि विशेष शिविर लगाकर बिजली बिल के विसंगतियों को यथाशीघ्र समाप्त करें. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के संबंध में बताया गया कि सुदूरवर्ती ग्रामों को इस योजना से जोड़ना सुनिश्चित करें. माननीय सांसद द्वारा अनुशंसित सभी सड़कों का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करें.
हर घर नल का जल योजना के तहत सभी योजनाओं को पुनः समीक्षा करने का निर्देश दिये. पहाड़ी भागों पर चापाकल लगाना सुनिश्चित करें. पुराने चापाकलों को मरम्मत करने का निर्देश दिया गया. माननीय सांसद ने स्पष्ट निर्देश दिये कि गुणवत्ता के साथ कार्य करें, जिससे लोगों को पेय जल की सुविधा मिल सके.
माननीय विधायिका नीतु कुमारी ने कहा कि जिले में लगाये गये सभी चापाकलों की सूची सभी एमएलए को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. नारदीगंज प्रखंड के हड़िया सूर्य मंदिर परिसर में पेयजल के लिए गुणवत्तायुक्त चापाकल लगाने का निर्देश पीएचईडी को दिया गया.
जिलाधिकारी यश पाल मीणा ने कहा कि मैं जिले के सभी पंचायतों का सूक्ष्म निरीक्षण किया हूॅ. पीएचईडी तथा स्कूलों में लगाये गए चापाकलों की जांच करा लें और खराब चापाकल को यथाशीघ्र मरम्मत कराना सुनिश्चित करें. गर्मी के आगमन के पूर्व सभी वाटर टैंकर को मरम्मत करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर पंचायत का डाटा नोटिस बोर्ड पर लगवा दें. जिला के वेवसाईट पर भी इसको देखा जा सकता है. जिलाधिकारी ने कहा कि 13 मार्च 2022 को सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. सभी जन प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों तक अवश्य पहुंचायें . नवादा जिले के मिनी वाईपास योजना पर भी विस्तृत समीक्षा की गयी. कोरोना से मृत व्यक्तियों की सूची को अपडेट करने का निर्देश दिया गया. सदर अस्पताल के साफ-सफाई पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए सिविल सर्जन को कई निर्देष दिया गया. माननीय सांसद महोदय ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए सदर अस्पताल में जिस संयंत्र की कमी है उसकी सूची लिखकर दें. यथाशीघ्र उसको आपूर्ति किया जायेगा. स्कूलों में भी शौचालय और परिसर को बेहतर ढ़ंग से साफ-सफाई कराने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया. माननीय सांसद महोदय ने कहा कि स्कूलों में स्थित शौचालय का मेंटेन नहीं होता है जिससे बालिकाओं को काफी परेशानी होती है. स्कूलों के चहारदिवारी का निर्माण स्कूलों के विकास निधि से संबंधित विधायक करवा सकते हैं. जिले में ओला वर्षा से फसल से नष्ट होने का आकलन कर संबंधित किसानों को क्षति पूर्ति देने का निर्देष दिया गया. जीविका के द्वारा 22474 स्वयं सहायता समूह है जिसके द्वारा दो लाख से अधिक दीदीयां जुड़ी हुई हैं. सभी पेंशन योजनाओं के बारे में विस्तृत समीक्षा की गयी. जिले में पार्क के निर्माण की समीक्षा हुई. एक माह पूर्व जिलाधिकारी के द्वारा सरकारी बस स्टैंड के पास स्थित जमीन को पार्क निर्माण हेतु चिन्हित किया गया है. माननीय सांसद महोदय ने फल और शब्जी मंडी को शोभिया पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिये. उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नवादा को निर्देश दिये कि गरीबों का मकान तोड़ने के पूर्व उनको रैन बसेरा देना सुनिश्चित करें. जिला खनन पदाधिकारी को कार्य में अपेक्षित सुधार लाने के लिए सांसद महोदय ने कई निर्देश दिये. जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया कि माननीय सांसद, विधायक और जन प्रतिनिधियों द्वारा किये गए फोन को अवश्य उठायें और समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करें. माननीय सांसद महोदय ने कहा कि यश पाल मीणा जिला पदाधिकारी के द्वारा कोविड-19 में जिलेवासियों को काफी सहयोग किये हैं. इसके लिए सभी जन प्रतिनिधि तालियों से स्वागत किये.
बैठक के अंत में उज्जवल कुमार सिंह प्रभारी उप विकास आयुक्त ने धन्यवाद ज्ञापित किये और बैठक समाप्ति की घोषणा माननीय सांसद महोदय के द्वारा की गयी.
बैठक में डाॅ0 निर्मला कुमारी सिविल सर्जन नवादा, प्रशांत अभिषेक निदेशक डीआरडीए, मो0 शहनवाज जिला सहकारिता पदाधिकारी, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, संजय कुमार चैधरी जिला शिक्षा पदाधिकारी, अजय कुमार प्रभाकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी, लक्षमण प्रसाद जिला कृषि पदाधिकारी, कुमारी रिता सिंहा डीपीओ आईसीडीएस, आरती जिला खनन पदाधिकारी, अर्पणा झा सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा कोषांग, जिले के सभी प्रमुख और सम्मानित जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे.




