भगवान भरोसे चल रहा है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-उपायुक्त

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट दुमका

नए भवन निर्माण एवं पुराने भवनों को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन उपलब्ध कराएगा एक करोड़ रूपया- उपायुक्त

ब्यवस्था से नाराज उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र कबाड़ खाने में तब्दील हो गया है अभिलंब कबाड़ हटाओ

कहा आठ माह पूर्व दिए गए निर्देशों का आज तक नहीं हुआ अनुपालन

शिकारीपाड़ा (दुमका)

उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा का औचक निरीक्षण किया| केन्द्र में फैली गंदगी को देखकर स्वयं उपायुक्त ने यह कह दिया कि अस्पताल कम कबाड़ खाना ज्यादा लग रहा है इसलिए कबाड़ को जल्द से जल्द यहां से हटाए|कहा कि मेरे द्वारा 8 माह पूर्व निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का आज तक अनुपालन नहीं किया गया है यह केंद्र भगवान भरोसे चल रहा है| यहां आने वाले मरीजों को हर सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए| भवन का रंग-रोगन जल्द से जल्द कराया जाए| पुराने भवनों को अभिलंब तोड़कर नए भवन का निर्माण कराया जाय, इसके लिए जिला से अभियंता को भेज रहा हूं |जिला प्रशासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा के कायाकल्प के लिए एक करोड़ रुपिया मुहैया कराएगा|मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा में तैनात प्रत्येक स्वास्थ्य कर्मियों से उपायुक्त ने व्यक्तिगत रूप से बात की। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक बड़ा सेड निर्माण कराने का निर्देश दिया ताकि यहां आने वाले मरीजों को बैठने की सुविधा प्राप्त हो सके| इसके साथ ही प्रसूति गृह जाने वाले गेट को खोलने का निर्देश दिया जो हमेशा बंद रहता है| उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रसुति गृह की तरफ जाने का रास्ता अलग हो और ओपीडी जाने का रास्ता अलग हो| यह पूर्व से ही बनाया गया है और इसका अनुपालन होना चाहिए| मेरे दिए गए सभी निर्देशों का अनुपालन हुआ कि नहीं यह देखने के लिए मैं पुनः 15 दिनों के अंदर इस स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करूंगा। उन्होंने नाइट ड्यूटी में आयुष के चिकित्सक को नहीं लगाने का निर्देश दिया|कहा कि जल्द से जल्द एक चिकित्सक उपलब्ध कराया जाएगा जो जनता की सेवा में लगेगा। स्वास्थ्य केंद्र की साफ सफाई पर उपायुक्त ने काफी नाराजगी व्यक्त की है|उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र घुसने के प्रवेश द्वार में रैंप बनाने का निर्देश दिया। उपायुक्त के साथ जिले के असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बच्चा सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदीप सिंह के साथ डॉ मुकेश कुमार एवं आयुष चिकित्सक मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment