मृतक खलासी का आज परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट

खलासी की कल गुरुवार को हाईवा सहित पानी भरे खदान में गिरने से हो गई थी मौत

परिजनों ने अबतक स्थानीय थाना में नहीं दिया लिखित आवेदन

शिकारीपाड़ा(दुमका)

थाना क्षेत्र अंतर्गत मझलाडीह की बंद पत्थर खदान में गुरुवार को हाईवा सहित गिरे खलासी की लाश शुक्रवार की सुबह घटना के 24 घंटे बाद स्वत: पानी के ऊपर आ गई| ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने लाश को थाना लाकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया तथा पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार हाशापाथर के कब्रिस्तान में कर दिया है। ज्ञात हो कि गुरुवार के अहले सुबह हासा प।त्थर गांव निवासी आलताब अंसारी मझला डीह से हाईवा में पत्थर लेकर सरस डगाल की ओर आ रहा था, जो पत्थर लदे हाईवा के साथ पानी भरे बंद पत्थर खदान में गिर गया था| गुरुवार को शिकारीपाड़ा पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हाईवा को तो बाहर निकाल लिया लेकिन लाश बरामद नहीं कर पाई |थाना प्रभारी द्वारा बताया गया था कि शुक्रवार को गोताखोर मंगा कर लाश की खोज की जाएगी, लेकिन शुक्रवार की सुबह घटना के 24 घंटे पश्चात ग्रामीणों ने लाश को खदान के पानी में तैरते हुए देखा और लाश को बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया| पुलिस ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया| पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों ने उसके पैतृक गांव हाशापाथर कब्रिस्तान में उसका अंतिम संस्कार कर दिया| पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा थाने में अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है| आवेदन प्राप्त होने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें