ब्यूरो रिपोर्ट
ग्रामीणों ने मुखिया एवं बीडीओ से की विवादित जलमीनार को अन्यत्र स्थानांतरित कराने की मांग
मसलिया(दुमका)
मसलिया प्रखंड के कुंजबोना पंचायत अन्तर्गत बनकटी गांव के ग्रामीणों ने मुखिया एवं बीडीओ से विवादित जलमीनार को दूसरी जगह स्थानांतरित कराने की मांग की है। इसको लेकर ग्रामीण बीडीओ को आवेदन पत्र भी देंगे। ग्रामीणों ने बताया कि चार साल पूर्व गांव के तारापद दास के घर के बगल में बना चापाकल से संचालित सोलर जलमीनार आपसी विवाद और फसाद का कारण बन गया है। जलमीनार को लेकर आये दिन झगड़ा हो रहा है| यदि ऐसा ही रहा तो विवाद बढ़कर केस मुकदमा तक पहुंच सकता है।ग्रामीणों ने इस जलमीनार को बजरंगबली मंदिर के बगल में चापाकल के पास स्थानांतरित कराने की मांग की है। पूर्ण चंद्र दास ने बताया कि बनकटी गांव के इस टोले में बीस परिवार है जिसकी आबादी सौ के करीब है। पेयजल के लिए तीन चापाकल है, जिसमें तारापद दास के घर के बगल में स्थित चापाकल के सामने सोलर संचालित जलमीनार बनाया गया है।हर दिन पानी लेने के क्रम में ग्रामीणों के बीच किच किच होने लगी है। दिनों दिन
विवाद बढ़ता जा रहा है।
कहा कि जलमीनार ग्रामीणों के सुविधा के लिए बना था, परन्तु अब फसाद का कारण बन गया है। गांव के नित्य गोपाल दास ने बताया कि इसको लेकर गांव में बैठक भी की गई परन्तु कोई बात सुनने को तैयार नहीं है।
मौके पर मिथुन सिंह,पांचानाथ सोरेन,भवानी सिंह,योगेंद्र सिंह,भीम नारायण सिंह,गौरा सिंह, अजय कुमार सिंह, मिथुन सिंह, बिजय सिंह, मदन सिंह,बादल प्रसाद सिंह, जगन्नाथ सिंह,गोवर्धन सिंह,अपली देवी, फूलकुमारी देवी,महादेव सिंह,मुन्ना सिंह, माधव सिंह, सुलेश्वर सिंह,भगवती देवी, चम्पा देवी, चांदनी देवी, सविता देवी सिंह, रेखा सिंह, नेबुवा देवी, चंद्रावती देवी, रूमा देवी, रूपा देवी, आशा देवी, सुमन देवी आदि ने अलग जगह सिप्ट कर विवाद को समाप्त कराने की मांग की है।




