ब्यूरो रिपोर्ट
शिकारीपाड़ा(दुमका)
शिकारीपाड़ा प्रखंड के पत्थर औद्योगिक क्षेत्र मझलाडीह में गुरुवार को एक बंद पड़े पत्थर खदान में पत्थर लदा हाईवा गिर गया था। इस हादसे में हाईवा के खलासी अल्ताफ अंसारी नामक 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी। पुलिस को खदान में भरे पानी से उसका शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी|ग्रामीणों के सहयोग से हादसे के 24 घंटे के बाद शव बरामद किया जा सका। घटना के बाद जिला प्रशासन सकते में है। आज जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू जांच के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे की जांच के लिए खनन विभाग की पूरी टीम शिकारीपाड़ा अंचल कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर खनन कार्यों की जांच कर रहे हैं कि हादसा कैसे हुआ है। यह हाईवा किस कार्य के लिए जा रहा था।




