उद्योग मंत्री ने रेशम भवन में बुनकरों को दिए कई सौगात, महिलाओं को बुनियादी रिलिंग मशीन का किया वितरण!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन एक दिवसीय दौरे पर हस्तकरघा व रेशम भवन भागलपुर पहुंचे। वहां उद्योग मंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यमी हाट का निरीक्षण किया। साथ ही इलाके के सैकड़ों बुनकरों के बीच बुनियादी रिलिंग मशीन का वितरण किया। आपको बता दें कि अभी भी ग्रामीण इलाकों में तसर सिल्क के उत्पादन में कोकून से रेशा निकालने के लिए महिलाएं जांघ का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन के प्रयास एवम केंद्रीय रेशम बोर्ड द्वारा बुनियादी थाई रिलिंग मशीन के उपलब्ध कराने से हस्तकरघा जैसे कुटीर उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
भागलपुर इलाके के बुनकरों के विकास के लिए एनडीए और यूपीए के नेता भी संकल्पित हैं, वैसा हर बार दिखता है। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन के कार्यक्रम में कांग्रेस नेता और भागलपुर के विधायक अजित शर्मा हमेशा शिरकत करते हैं। मसला चाहे विकास का हो या फिर वोटरों को संजोए रखने का। वही इस कार्यक्रम में नगर विधायक अजीत शर्मा, पीरपैंती विधायक ललन पासवान, जियाउर रहमान मोंटी जोशी के अलावे उद्योग विभाग हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय के अधिकारी के साथ-साथ भाजपा के कई कार्यकर्ता गन मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें