57 केंद्रो पर 48 हजार परीक्षार्थियों के शामिल होने का इंतजाम पूरा!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

जिले के 57 केंद्रों पर 48 हजार परीक्षार्थी देंगे एक्जाम, शहर के चार आदर्श केंद्रेां पर परीक्षार्थियों को होगी घर जैसी फिलिंग!

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रि‍क परीक्षा कल से शुरू हो रही है, जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है.। 24 फरवरी तक चलने वाली परीक्षा जिले के 57 केंद्रों पर 48 हजार परीक्षार्थी एक्जाम में शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। शहर में इंटर स्तरीय जिला स्कूल, झुनझुनवाला आदर्श बालिका उच्च विद्यालय, क्राइस्ट चर्च बालिका उच्च विद्यालय और मोक्षदा बालिका इंटर स्कूल को आदर्श केंद्र बनाया गया है। परीक्षार्थी के साथ वीक्षकों को भी केंद्र में मोबाइल लेकर जाने की इजाजत नहीं होगी, जबकि छात्र जूता-मोजा पहनकर परीक्षा हॉल में जा सकते हैं। क्राइस चर्च विद्यालय की प्राचार्या मधु मंडल ने बताया परीक्षार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे मास्क लगाकर ही परीक्षा केंद्रों में आए। उन्होंने कहा बच्चों को घर जैसा माहौल देने का पूरा प्रयास रहेगा और छात्राओं को घर जैसा फिलिंग होगा। ये सारी कवायद बच्चों के अंदर से परीक्षा का डर भगाने के लिए है ऐसे माहौल से बच्चों को घर वाली फिलिंग आएगी।

Join us on:

Leave a Comment