अज्ञात चोरों ने उड़ाई जलमिनार में लगी तीन सौर प्लेट, पेयजल संकट

SHARE:

रामजी साह की रिपोर्ट
.

रामगढ़(दुमका)


रामगढ़ प्रखंड के महुबना पंचायत अन्तर्गत मंडरो क्षत्रीय टोला में विगत दो बर्ष पूर्व 14वीं वित्त से पोने पांच लाख रुपये की राशि से मिनी जलमिनार बनाया गया था| गत रात्री अज्ञात चोरों द्वारा जलमिनार में लगी चार सौर प्लेटो में से तीन सौर प्लेट की चोरी कर ली गई, जिसके कारण पोने पांच लाख की लागत से बना जलमिनार बैकार हो गया है|जलमीनार खराब होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है|ग्रामीण विनोद लायक,हेमकांत लायक, विभिषण लायक,धनेश्वर लायक आदि ने बताया कि बुधवार की शुबह जब महिलाएं पानी लेने जलमिनार पहुंची तो देखा कि जलमिनार की तीन सौर प्लेट गायब है|ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंचायत सचिव तथा मुखिया किरणलता मुर्मू को दी है|समाचार लिखे जाने तक थाना में मामला दर्ज नही हो पाया था|

Join us on:

Leave a Comment