मुख्यमंत्री आज 177 करोड़ के जू सफारी का करेंगे उद्घाटन!

SHARE:

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 177 करोड़ की लागत से निर्मित जू सफारी का करेंगे उद्घाटन
बिहार को पर्यटन के क्षेत्र में फिर मिली बड़ी सौगात

एंकर–मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर एक बार पर्यटन के क्षेत्र में बिहार वासियों को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं l राजगीर की वादियों में 177 करोड़ की लागत से निर्मित जू सफारी का उद्घाटन बुधवार की दोपहर बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे l जिसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है l इस जूस सफारी में घूमने के लिए ऑनलाइन टिकट की भी शुरुआत होगी l इस जू सफारी के अंदर दर्शक शेर बाघ एवं अन्य वन्य प्राणियों को खुले वातावरण में घूमते हुए बंद गाड़ियों में बैठकर देख सकेंगे l इस जू सफारी में बंगाल और गुजरात जू से शेर और बाघ भी मंगाए गए हैं l जू सफारी पार्क को स्वर्ण गिरी पर्वत एवं वैभव गिरी पर्वत के बीच घाटी वाले हिस्से में विकसित किया गया है ।साथ ही साथ जू सफारी में विचरण कर रहे जानवरों को दूर से देखने के लिए वैभव गिरी पर्वत पर माइक्रो टेलीस्कोप लगाए जाएंगे ।वहीं प्रवेश द्वार पर टिकट काउंटर और ऑडिटोरियम के अलावे बस पड़ाव तथा प्रतीक्षालय और रेस्टोरेंट की भी सुविधा है ।राजगीर आने वाले सैलानी अब रोपवे स्काईवॉक ग्लास ब्रिज नेचर सफारी के बाद जू सफारी का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

बाइट।सैलानी
बाइट।सैलानी

Join us on:

Leave a Comment