माघी पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

पवित्र माघी पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को भागलपुर के पुल घाट, सीढ़ी घाट, मुसहरी घाट, सखीचंद घाट , बूढ़ानाथ घाट सहित कई घाटों पर श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। सुल्तानगंज का अजगैबीनाथ, कहलगांव का बटेश्वरस्थान घाट हर-हर गंगे के उदघोष से गंगा तट गूंज उठा और यहां भी लोगों ने स्नान के बाद धार्मिक अनुष्ठान किया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा को लेकर प्रशासन भी चौकस था। जगह जगह एसडीआरएफ की टीम गंगा में गश्ती कर रही थी। ऐसी मान्यता है इस दिन सूर्य को जल में तिल मिलाकर जलांजलि देने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सुलतानगंज के बाबा अजगैविनाथ उतरवाहनी गंगा तट पर बिहार व झारखंड के भक्तों का तांता सुबह से लगने लगा। श्रद्धलुओं ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और सूर्यदेव को अर्घ्य देकर घर में सुख-शांति की कामना की। कांवरिया का जत्था भी सुल्तानगंज पहुंचा, जो गंगा जल भर कर पैदल देवघर के लिए रवाना हुए। पिछले वर्ष लॉक डॉउन की वजह जो श्रद्धालु नहीं पहुंच पाए थे इस बार यहां आकर प्रसन्न दिखे। भीड़ को देखते हुए सुलतानगंज पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिसकी मॉनिटरिंग खुद थानाध्यक्ष लाल बहादुर कर रहे थे। गंगा घाटों पर बांस की बैरिकेडिंग कर एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया था। अजगैविनाथ मंदिर के महंत प्रेमानन्द गिरी ने बताया कि माघ का महीना बहुत ही पावन होता है। इस दिन गंगा स्नान कर दान पुण्य करने से भगवान भोले खुश होते हैं। इस दौरान सीओ, बीडीओ, नगर सभापति और कार्यपालक पदाधिकारी गंगा घाटों का जायजा लेते रहे।

Join us on:

Leave a Comment