:- रवि शंकर शर्मा
माघी पूर्णिमा को लेकर सभी प्रमुख गंगा घाटों पर पुलिस का पुख्ता इंतजाम किया गया है।
बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि बाढ़ अनुमण्डल के अंतर्गत, उमानाथ,बख्तियारपुर, पंडारक, मोकामा और हाथीदह गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है।
साथ ही मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है।
बाढ़ अनुमण्डल में सबसे अधिक भीड़ बाढ़ के गंगा घाटों पर रहती है साथ ही हाथीदह जंक्शन पर भी हजारों यात्री उतरकर हाथीदह गंगा घाट और बेगुसराय के सिमरिया गंगा घाटों पर स्नान के लिये जाते हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए, हाथीदह जंक्शन से लेकर राजेंद्रसेतु तक हाथीदह, मराँची और पंचमहला थाना की पुलिस को तैनात रहने के ASP ने आदेश दिए हैं। रेलवे भी इसे लेकर सतर्क है, RPF और GRP भी हाथीदह स्टेशन और राजेंद्रसेतु पर तैनात रहेगी।
श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं हो इसे लेकर जहाँ जिला पुलिस प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की है। वहीं रेलवे भी सतर्क और चुस्त दुरुस्त है।




