प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय जिले में 5 सूत्री मांगों को लेकर अलग-अलग प्रखंडों में आज वार्ड सदस्य पंच संघ के बैनर तले वार्ड सदस्य और पंच सदस्यों ने धरना दिया। इनकी मांगों में वार्ड के विकास के लिए वित्तीय पावर वार्ड सदस्यों के पास रखते हुए इसकी राशि पंचायत के बदले वार्ड क्रियान्वयन समिति के पास देन, वार्ड सदस्यों को भी भत्ता के बदले 10 हजार रुपए मासिक वेतन देने और पेंशन देने की मांग, वार्ड सदस्यों को नल जल पक्की करण योजना के अलावे 5 लाख रुपए हर साल विकास मद की राशि खर्च करने के पावर देने, पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल के दौरान मौत पर पांच लाख मुआवजा के बदले 10 लाख मुआवजा देने और गंभीर मामलों को छोड़कर पंचायत प्रतिनिधियों पर किसी मुकदमा होने पर वरिए अधिकारी से जांच के बाद ही गिरफ्तार करने की मांग शामिल है। इन मांगों को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रखंड मुख्यालय पर धरना देकर प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा है।
बाईट- धरना में शामिल प्रतिनिधि




