ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद
शिकारीपाड़ा(दुमका)
पश्चिम बंगाल में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर अंतर राज्य सीमा पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक तत्वों का पश्चिम बंगाल में प्रवेश रोकने के साथ-साथ घातक हथियार एवं शराब के प्रवेश को रोकने के उद्देश्य से सोमवार को पश्चिम बंगाल की सीमा पर अवस्थित झारखंड के मलूटी रेस्ट हाउस में पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट एसडीपीओ शयान अहमद एवं झारखंड दुमका के एसडीपीओ नूर मुस्तफा के नेतृत्व में संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया| जिसमें पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट थाना एवं मोहम्मद बाजार थाना के प्रभारी तथा झारखंड के शिकारीपाड़ा के प्रभारी पुलिस निरीक्षकसह थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह ने भाग लिया|बैठक में 27 फरवरी 2022 को पश्चिम बंगाल में होने वाले निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए रणनीति बनाई गई।




