सृजन घोटाला के आरोपियों पर कसा सीबीआई का शिकंजा!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

सीबीआइ की टीम पहुंची भागलपुर, सृजन घोटाले के अभियुक्तों पर कसा शिकंजा, आरोपियों के घरों में चिपकाए इश्तेहार!

बिहार के सबसे बड़े सृजन घोटाला मामले में सीबीआइ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है! सोमवार को सीबीआइ की टीम भागलपुर पहुंच चुकी है! इस मामले में कई आरोपितों पर अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी है.! ऐसे में सीबीआइ टीम के पहुंचने के बाद इन लोगों के बीच हड़कंप मचा है! सीबीआई की टीम ने आते ही इस मामले के एक आरोपी सतीश चंद्र झा के घर पर इश्तेहार चिपका कर सीबीआई कोर्ट में हाजिर होने का फरमान जारी किया है! बता दें कि घोटाले से जुड़े कई लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन मुख्य अभियुक्त मनोरमा देवी के बेटे और बहु अमित और प्रि‍या अब भी फरार हैं.! इसी मामले में सतीश कुमार झा और रजनी प्रिया को सीबीआई कोर्ट की तरफ से यह नोटिस जारी किया गया है! 18 तारीख तक कोर्ट की कार्रवाई में भाग नहीं लेने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment