पटना के मोकामा में मकान के साथ ही ध्वस्त हुआ पंचायती राज व्यवस्था

SHARE:

:- अमित सिंह की रिपोर्ट

– ध्वस्त हुआ मकान, बाल बाल बची जान!

राजधानी के मोकामा प्रखंड के मराँची गाँव मे बीती रात एक मकान अचानक ध्वस्त हो गया, गनीमत ये रही की मकान में रह रहे लोगो की जान किसी तरह बच गई।
बीते 20 वर्षों के पंचायती राज व्यवस्था की पोल खोलती ये एक्सकलुसिव तस्वीरें हैं जो ये बताने के लिये काफी है कि पंचायतों में किस कदर भ्रष्टाचार एक परंपरा बन चुकी है।
सौ वर्ष से भी अधिक पुराने इस खंडहरनुमा मकान में पिंकी देवी, वर्ष देवी, मालती देवी, सीता देवी और राखी देवी समेत कुल 5 परिवार रहते हैं, जो हर रात ऊपरवाले का नाम लेकर सोते हैं, सरकार ने ऐसे ही लाचार वेवश लोगों के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की थी, लेकिन इन परिवारों को अबतक इसका कोई लाभ नहीं मिला, नतीजतन बीती रात पिंकी देवी पति बमबम सिंह का ये मकान ध्वस्त हो गया, इसमें रहने वाले लोग भय के साये में जीने को विवश हैं । क्योंकि एक एक कर ईंट बिखरते और टूट टूट कर गिरते जा रहे हैं। इन परिवारों की मजबूरी है कि इनके पास रहने का कोई दूसरा विकल्प नही है।
बाइट:- गृह स्वामिनी
बाइट:- पीड़ित बच्ची
बाइट:- मुखिया पति
बाइट:- वार्ड पार्षद

Join us on:

Leave a Comment