ऋषिकेश की रिपोर्ट
बिहारशरीफ डाक विभाग के द्वारा युवाओं की प्रतिभा को निखारने और डाक विभाग के इतिहास को सुनहरे पन्नों में फिर से लिखने को लेकर एक नई पहल कर रही है। जिसके लिए बिहार डाक परिमंडल, के द्वारा पटना जी.पी.ओ.के प्रांगण में दिनांक 24 फरवरी से 27 फरवरी तक राज्य स्तरतीय डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिसका थीम India’s Rich Cultural Heritage रखा गया है। बिहार डाक परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल (वर्तमान प्रभार) अदनान अहमद के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में इस प्रदर्शनी को ऑनलाइन तरीके से किया जा रहा है। नालंदा के डाक अधीक्षक उदयभान सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंसके माध्यम से इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया की BIHAR DIGIPEX-2022 में बिहार के सभी जिले के छात्र छात्राएँ युवा वर्ग में प्रदर्शनी में भाग ले सकते है साथ ही साथ बिहार के कई जिले के डाक टिकट संग्राहक (फिलाटेलिस्ट) भी हिस्सा ले रहे है जिनके डाक टिकटों के संग्रह को प्रदर्शनी में लगाया जाएगा। इस एग्जीबिशन के माध्यम से डाक विभाग के इतिहास को फिर से धरातल पर लाने की एक कोशिश है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से डाक विभाग के पुराने से पुराने डाक टिकट संग्रहित कर भाग ले सकते हैं।
डाक अधीक्षक नालंदा ने बताया कि यह प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता छात्र छात्राओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का बेहतर मौका प्रदान करता है।
बाइट।उदयभान सिंह डाक अधीक्षक
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




