साईबर दोस्त कर रहा है आम लोगों को जागरूक!

SHARE:

सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट

साईबर अपराध से लोगों को बचाने के लिए आया साईबर दोस्त

साहिबगंज

देश भर में आए दिन लोगों को साईबर अपराधियों के द्वारा की जाने वाली ठगी का शिकार होना पड़ता है| जिससे आम लोगों को बचाने के लिए प्रशासन अपने स्तर पर हर तरह के प्रयास कर रहा है|इसी प्रयास की एक और कड़ी में साईबर दोस्त नामक एक एप जारी किया गया है, जिसमे साईबर अपराधियों द्वारा अपराध को अंजाम देने के लिए अपनाए जाने वाले संभावित तरीकों के विषय में बताया गया है| इसके अलावा ये भी जानकारी दी गई है कि आम लोग कैसे खुद को इन अपराधियों से सुरक्षित रखते हुए ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं। आज इसी एप को ले कर पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने जानकारी देते हुए बताया है की इस एप के जरिए आम लोगों को साईबर अपराध के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है, इस एप के माध्यम से अपराधियों द्वारा ठगी के लिए चलाए जाने वाले नए नए तरीकों की जानकारियां दी गई है, जिससे लोग इन जानकारियों का लाभ लेते हुए ठगी का शिकार होने से खुद को बचा सकें।

Join us on:

Leave a Comment