:- रवि शंकर शर्मा!
मोकामा में एक्सिस बैंक के सहायक मैनेजर मोहम्मद हसनैन को ग्राहक के खाते से अवैध तरीके से निकासी,छेड़छाड़ और धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
दरअसल पीड़ित मराँची निवासी रामप्रवेश कुमार ने जब बैंक से यह शिकायत की कि उनका पैसा कट जा रहा है तो उन्हें बार-बार भगा दिया जा रहा था ।
थक हार कर वे मोकामा पुलिस की शरण में गए और उन्होंने लिखित प्राथमिकी दर्ज कराई, पुलिस ने जब अनुसंधान प्रारंभ किया तो पाया कि उनके अकाउंट में भारी हेराफेरी की गई है ।
बिना किसी अनुमति के उनके नाम पर 5 लाख का लोन सैंक्शन कर दिया गया और पैसे की निकासी भी कर ली गई। और उनका मोबाइल नंबर भी बदल दिया गया।
दरअसल सहायक मैनेजर मोहम्मद हसनैन ने अपनी पत्नी का मोबाइल नंबर रामप्रवेश कुमार के खाते से लिंक कर एक डेबिट कार्ड निकलवाने के बाद उसने 5 लाख का लोन भी सैंक्शन कर दिया, और उस डेबिट कार्ड के माध्यम से सारे पैसे अवैध तरीके से निकासी कर लिए।
लखीसराय और बाढ़ के एटीएम से पैसे की निकासी भी की गई जब सारे साक्ष्य पुलिस को मिल गए तो आज मोहम्मद हसनैन को गिरफ्तार कर लिया गया।
दरअसल ऐसा फ्रॉड करने वाले वैसे खाते को टारगेट करते हैं जो लंबे वक्त तक सक्रिय नहीं रहता।
जरा सोचिए कि जब बैंक में भी आपके पैसे सुरक्षित ना रहेंगे तो आप कहां जा कर रखेंगे?




