श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

नाथनगर प्रखंड परिसर स्थित श्री रामप्रीतेश्वर धाम ठाकुरबाड़ी परिसर में होने वाले नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष, युवक- युवतियां व बच्चे जय विष्णु, हर- हर महादेव, जय श्रीराम, जय हनुमान आदि जयघोष के साथ प्रखंड परिसर स्थित ठाकुरबाड़ी से निकलकर मिर्जापुर, करेला, नूरपुर, गोलदारपट्टी, सुभाष चौक, सी टी एस रोड, नरगा चौक होते हुए मोहनपुर गंगा घाट पर पहुंचे। जहां अशोक शास्त्री व उनके सहयोगी पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरकर अनुष्ठान-स्थल के लिए रवाना हुए। घोड़े, बैंड-बाजे के साथ कलश-यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ 07 फरवरी से कलश यात्रा के साथ शुरू होकर 16 फरबरी को भावनात्मक कार्यक्रम तथा पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। वही इस महायज्ञ में विद्वानों एवं संतों द्वारा प्रवचन रामलीला रासलीला एवं अखंड संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। मोके पर जिला परिषद सदस्य, मिथुन कुमार, प्रमुख दुर्गा दयाल, समाजसेवी विजय कुमार यादव, पूर्व डिप्टी चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप यादव, डब्लू यादव समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें