धूमधाम से सम्पन्न होगा बाबा बासुकीनाथ का तिलकोत्सव

SHARE:

शोभाराम पंडा की रिपोर्ट

बासुकीनाथ (दुमका )

आज माघ शुक्लपक्ष पंचमी (बसंत पंचमी) को विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा एवं आराधना का दिन है । आज रात्रि में बाबा बासुकीनाथ मन्दिर में बाबा का तिलकोत्सव भी है। वर्षों से चली आ रही परम्परा के अनुसार बसन्त पंचमी के दिन बाबा बासुकीनाथ का तिलकोत्सव सम्पन्न होता है । बसन्त पंचमी के दिन रात्रि में बाबा बासुकीनाथ को मंदिर प्रशासन की ओर से मन्दिर के पुजारी द्वारा परम्परा के अनुसार तिलक चढ़ाया जायेगा । बाबा बासुकीनाथ एवं मैया पार्वती को तिलक में बाबा को पीताम्बरी धोती,गमछा, चादर,चाँदी से बनी अंगुठी, चन्दन,अबीर,गुलाल,इत्र,जनेऊ पंचमेवा,जाम बाटी, चरण पादुका, मिठाइयां, फल एवं अन्य सामग्री प्रदान किया जायेगा । माँ पार्वती को साडी,ब्लाउज़,लहँगा, चुनरी, श्रृंगार का सामान प्रदान किया जायेगा । बासुकीनाथ मन्दिर में सम्पन्न होने वाले तिलकोत्सव को देखने दूर दराज से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। बासुकीनाथ मन्दिर के पुजारी एवं विदकरी सहित मन्दिर प्रभारी आशुतोष ओझा पण्डा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष मनोज पंडा एवं सदस्य,मन्दिरकर्मी सहित अन्य इस पावन मौके पर तिलकोत्सव में मौके पर मौजुद रहेंगे । तिलकोत्सव का सारा कार्यक्रम विधिवत सम्पन्न होगा।

Join us on:

Leave a Comment