ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद
उपराजधानी के खिजुरिया स्थित गुरुजी आवास पर मुख्यमंत्री ने सुनी आमजनों की समस्याए
कहा-आमजनों की समस्याओं को दूर करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
दुमका
खिजुरिया स्थित आवास पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आमजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना।बड़ी संख्या में लोग आवेदन के साथ मुख्यमंत्री से मिलने आये थे।सभी ने अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।समस्याओं ने निष्पादन हेतु उन्होंने संबंधित को निदेश दिए।
मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह आपकी सरकार है।आपकी समस्याओं को दूर करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से योग्य लाभुकों को योजना लाभ देने का कार्य कर रही है।सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाएं यहाँ के लोगों को ध्यान में रख कर बनायी जा रही है।समाज के अंतिम योग्य व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले इस उद्देश्य के साथ सरकार निरन्तर कार्य कर रही है।
अवसर पर विधायक महेशपुर स्टीफन मरांडी एवं विधायक दुमका बसंत सोरेन उपस्थित थे।




