सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट
जिले में 24996 रुपए की ठगी का मामला उजागर
साहिबगंज
साईबर अपराध की दुनिया से जुड़े लोगों का दायरा दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है, जिस पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सजग है मगर इसका इन अपराधियों पर कोई असर होता नहीं दिखता है, और यही कारण है की इसी अपराध में जमानत पर छुटने के बाद भी अपराधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहें हैं| जिसका खामियाजा भोले भाले लोगों को उठाना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला जिले के जिरवाबाड़ी ओपी में सामने आया है जिसमे साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के गूगल पे खाते से छः मिनट में ही चार बार गैर कानूनी तरीके से 24996 रुपए उड़ा लिए, जिसके बाद पीड़ित राम चंद्र निषाद ने जिरवाबाड़ी ओपी में आवेदन दे कर ठगी गई राशि को वापस कराने की गुहार लगाई है। दरअसल पिछले महीने की 29 तारीख की रात लगभग 1:00 बजे पीड़ित के नंबर पर एक फोन आया जिसमे उसे कैश बैक का लालच अपराधियों द्वार दिया गया। जिसके बाद पीड़ित ने अपना अकाउंट चेक किया और बैलेंस चेक किया मगर तब तक उसके अकाउंट से साइबर अपराधियों ने 4999/- की राशि तीन बार और 9999/- की राशि एक बार की अवैध निकासी मात्र छः मिनट के अंदर ही कर ली थी। अब आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।




