सीबीएसई का इन- हाउस ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर सहोदया एवं विद्या भारती के संयुक्त तत्वाधान में सीबीएसई का इन- हाउस ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू!

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देशन तथा भागलपुर सहोदया एवं विद्या भारती के संयुक्त तत्वाधान में आनंदराम ढांढानियां सरस्वती विद्या मंदिर में इन- हाउस ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन आनंदराम ढांढानियां सरस्वती विद्या मंदिर प्राचार्य ,जिला प्रशिक्षण समन्वयक एवं भागलपुर सहोदया के अध्यक्ष अनंत कुमार सिन्हा, डीएवी बरारी भागलपुर के प्राचार्य सह भागलपुर सहोदया के सचिव एवं सिटी कोऑर्डिनेटर रमेशचंद्र शर्मा, आनंदराम विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अतुल कुमार ढांढानियां ने किया ।प्रशिक्षण कार्यक्रम में भागलपुर जिला के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों की सहभागिता हो रही है। प्रथम दिवस का प्रशिक्षण तीन सत्रों में चला । अनुभव से शिक्षा, प्रभावी बोल चाल की कौशल कला एवं वैज्ञानिक सोच का विकास विषय पर रिसोर्स पर्सन राजेश कुमार ,हर्षा पटेल एवं अंजूश्री के द्वारा सत्रों का संचालन हुआ। प्रथम सत्र अनुभवात्मक अधिगम में अनुभव से सीखने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया जिसके द्वारा छात्र एवं व्यक्ति “करकर सीखते हैं” और अनुभव पर चिंतन करते हैं। छात्रों के लिए बौद्धिक, रचनात्मक, भावनात्मक, सामाजिक या शारीरिक रूप से संलग्न होने के अवसर प्रदान करते हैं। द्वितीय सत्र इफेक्टिव कम्युनिकेशन स्किल में बताया गया कि ‘चौकस श्रोता’ बनने एवं किसी की बातों को’ ध्यान से सुनना’ प्रभावी संचार के आवश्यक तत्वों में से एक है। साथ ही इसके लिए ठोस और स्पष्ट रहना भी गैर-मौखिक संचार कुंजी है।शांत रहना ,स्पष्ट रहना
सहानुभूति दिखाना एवं पूर्णता यह सब कौशल के महत्वपूर्ण घटक है। जबकि तीसरे सत्र वैज्ञानिक समाज के विकास में ‘बच्चों में प्रश्न करने की प्रवृत्ति और उसका समाधान ढूंढना’ की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इस प्रशिक्षण की अवधि 31 जनवरी से 1 मार्च तक की है। सहोदया भागलपुर के सभी विद्यालयों के शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से भी कार्यक्रम में सहभागी हो रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता का ई- प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जा रहा है । प्रथम दिन के कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से करीब 200 प्रतिभागियों की सहभागिता हुई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन अभिनंदन सिंह ने किया इस अवसर पर विद्या भारती पूर्णकालिक कार्यकर्ता विनोद कुमार एवं विद्यालय सचिव डॉक्टर शैलेश्वर प्रसाद भी उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment