पटना:-डीडीसी से मिला जनप्रतिनिधियों का शिष्टमंडल!

SHARE:

:- अमित सिंह की रिपोर्ट!

आज मोकामा प्रखंड के प्रमुख भवेंद्र कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष और हाथीदह के मुखिया शशि शंकर शर्मा, कोषाध्यक्ष और दरियापुर के मुखिया शैलेंद्र प्रसाद, मेकरा की मुखिया ललिता देवी एवं उनके प्रतिनिधियों ने पटना के जिला विकास उपयुक्त रिची पांडेय से मिलकर प्रखंड और पंचायत में आ रहे विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
डीडीसी रिची पांडेय ने सभी बातों को ना सिर्फ ध्यान से सुना बल्कि उसके त्वरित समाधान के लिये जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और जिला मनरेगा पदाधिकारी को बुलाकर पंचायतों में आ रहे समस्याओं को तुरन्त सुलझाने का निर्देश दिया।
डीडीसी ने मोकामा में राशन, पेंशन आदि योजनाओं की भी जानकारी ली। इन योजनाओं में मिल रहे गड़बड़ी की शिकायत पर संज्ञान लेने का भी भरोसा दिलाया, इसके साथ ही उन्होंने
विभिन्न विकास योजनाओं में आ रहे व्यवधानों की जानकारी ली और सभी जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि वे जायें और अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति प्रदान करें, जिला प्रशासन उन्हें हर सम्भव नियमानुसार सहयोग देगी।
डीडीसी से मिलने के बाद सभी जनप्रतिनिधियों के चेहरे पर संतोष का स्पष्ट भाव नजर आया।
इन सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा डीडीसी रिची पांडेय और अन्य संबंधित पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया गया है।

Join us on:

Leave a Comment