फतुहा। शनिवार को सीएचसी में कुल 81 लोगों की रैपिड एंटीजन किट से कोरोना की जांच की गई। जांच उपरांत एक शख्स पोजिटिव पाया गया जिसे चिकित्सक के सलाह पर होम कोरोटाइन में भेज दिया गया। 31 लोगों की आरटीसीआर के तहत सैंपल लिए गये। दुसरी तरफ 765 लोगों का वैकसीनेशन किया गया। इसमें 451 किशोर को भी वैकसीनेशन किया गया। वहीं 38 लोगों को बूस्टर डोज भी लगाए गए।




