प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार वाहन ने घर के पास एक बुजुर्ग को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने शव के साथ दौलतपुर मालीपुर पथ को जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पूरी घटना छौराही थाना क्षेत्र के मालीपुर दौलतपुर पथ के बरदाहा गांव की है। बताया जाता है कि बरदाहा गांव निवासी 65 वर्षीय महेंद्र महतो अपने घर के पास शनिवार की सुबह सड़क किनारे थे तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें सड़क किनारे कुचलते हुए भाग गया, कुचलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई । घटना के विरोध में काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और सड़क को जाम कर दिया और मुआवजा की मांग की। महेंद्र महतो की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है और रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर छौराही थाना पुलिस मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
बाईट- रामप्रवेश महतो, मृतक का पुत्र
बाईट- विजय कृष्ण, स्थानीय निवासी




