पेट्रोल सब्सिडी योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर बीडीओ ने की बैठक!

SHARE:

गौतम चटर्जी की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गणतंत्र दिवस पर दुमका से करेंगे योजना का शुभारंभ

रानीश्वर(दुमका)

पेट्रोल सब्सिडी योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू ने बुधवार को बिकास भवन में आपूर्ति विभाग के अधिकारीयों एवं पीडीएस डीलरों के साथ बैठक की ।प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बिपिन किशोर कुण्डलना द्वारा संचालित बैठक में पीडीएस डीलर सुरेंद्र पांडेय, नदिया नंद पाल, नंदलाला घोष ,उज्ज्वल पाल,इकवाल हुसैन ,दीपेन साहा ,धर्म सिंह हांसदा मौजूद थे।बैठक में एमओ ने सब्सिडी स्वीकृति हेतु डीलरों को प्रपत्र उपलब्ध कराया हैं ।उस प्रपत्र में राशन कार्ड संख्या ,कार्ड धारी मुखिया का आधार संख्या ,आबेदक का नाम, आधार संख्या ,बाहन संख्या ,ड्राइविंग लाइसेंस संख्या ,पिता का नाम ,जिनके नाम से आबेदन करेगा उसका मोवाइल संख्या राशनकार्ड में युक्त होना चाहिये|बताते चलें कि पेट्रोल सब्सिडी योजना का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुमका से शुभारंभ करेंगे|

Join us on:

Leave a Comment