अनिल शर्मा की रिपोर्ट
मारपीट को लेकर महिला ने थाना में दिया गया आवेदन
सतगावां थाना में कलीडीह निवासी कंचन देवी पति प्रदीप गुप्ता ने मारपीट को लेकर थाने में आवेदन दिया है। आवेदन के द्वारा उन्होंने कहा है कि मैं रोज की तरह अपने पुत्र रौनक कुमार के फल के दुकान में बैठी थी। पांच लोगों ने मिलकर चाकू से मार कर हमारे पुत्र को बुरी तरह घायल कर दिया। महिला कंचन देवी ने बताया कि सोनू यादव, विक्की यादव, एवं नीतीश यादव, और उसके साथ दो अन्य ने मिलकर मारपीट कर हमारे पुत्र को चाकू घायल कर दिया तथा हमारे द्वारा बीच-बचाव करने पर हमें भी लात घुसा से मारा जिसको लेकर महिला के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है।




