अनिल शर्मा की रिपोर्ट
सतगावां शनिवार देर शाम थाना क्षेत्र के कटैया पंचायत ग्राम असनाकोनी में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति मुकेश राजवंशी 25 वर्ष पिता सितो राजवंशी ग्राम हसनाकोनी निवासी मारपीट में घायल हो गया। वहीं व्यक्ति घायल अवस्था में सतगावैन थाना पहुंचे जहां थाने के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया वहीं पुलिस मामले को लेकर छानबीन कर रही है।




