संवाद सूत्र शंखनाद
जयनगर प्रखंड के विभिन्न छः हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरद कुमार एवं आयुषमान भारत के जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिजीत बनर्जी द्वारा किया गया
कोडरमा।* अनुमंडल पदाधिकारी, कोडरमा के निर्देशानुसार जिले के जयनगर प्रखंड के विभिन्न छः हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरद कुमार एवं आयुषमान भारत के जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिजीत बनर्जी द्वारा किया गया। बेहराडीह,अलगड़िहा, घुरमुंडा, परसाबाद, पिपराडीह एवं नई टांड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया गया। ज्ञात हो कि जिले कूल 41 जगहों पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण कार्य किया जा रहा है।उपायुक्त द्वारा निरीक्षण दल को एक चेक लिस्ट दिया गया है एवं आदेशित है कि उन्ही चेक लिस्ट के मानक पर कार्य सम्पन्न कराना सुनिश्चित करे। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निरीक्षण के क्रम में आज चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरद कुमार के साथ निर्माण कार्य देख रहे कनीय अभियंता चंद्रप्रकाश एवं सभी संवेदक उपस्थित थे। जहाँ भी कमियाँ पायी गयी डॉ शरद कुमार द्वारा संवेदक को निदेशित किया गया कि यथाशीघ्र गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए कार्य सम्पन्न करे। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बेहराडीह,घुरमुंडा में निर्माण कार्य शुरू किया गया है और कार्य में प्रगति लाने की बात कही।




