:-
“टीका महोत्सव” अंतर्गत आज जिले के 08 शैक्षणिक संस्थानों में टीकाकरण शिविर का आयोजन कर कुल 609 किशोरों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया।
कोडरमा। कोरोनारोधी टीकाकरण को गति देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा “टीका महोत्सव” अंतर्गत जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में शिविर का आयोजन कर 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों और वैसे अभिवावक जिन्होंने अबतक वैक्सीन नहीं लिया उन्हें वैक्सीन देने की कवायद शुरू की गई। इसी कड़ी में आज जिले के कुल 08 शैक्षणिक संस्थानों में शिविर का आयोजन कर कुल 609 किशोरों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया। इस दौरान कोविड का टीका लेने आये सभी किशोरों में काफी उत्साह देखने को मिला। शैक्षणिक संस्थानों के है, जहां आज विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन कर 15 से 18 वर्ष के किशोरों के टीकाकरण किया गया। जिसमें पूरे
विदित हो कि उपायुक्त आदित्य रंजन के मार्गदर्शन पर जिला प्रशासन द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी से जिले में “टीका महोत्सव” अभियान अंतर्गत टीकाकरण शिविर का आयोजन कर 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों और वैसे अभिवावक जिन्होंने अबतक वैक्सीन नहीं लिया उन्हें वैक्सीन दी जा रही है।
इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन, कोडरमा का उन सभी लोगों से आग्रह है कि जिन्होंने अभी तक कोविड का वैक्सीन नहीं लिया है, वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका अवश्य लगवालें और खुद को एवं अपने परिजनों को इस वायरस से बचाएं।




