राहुल गांधी को देश को बदनाम करने में मजा आता है और विदेश जाकर वे देश को गाली देते हैं- संजय झा!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


राहुल गांधी के बीजेपी-आरएसएस को महिलाओं से नफरत करने वाला बताने वाले बयान पर जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश को बदनाम करने में मजा आता है और विदेश जाकर वे देश को गाली देते हैं।


पटना में मीडिया से बात करते हुए संजय झा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा काम बिहार में हुआ है। NDA सरकार में लखपति दीदी बनीं, महिलाएं जीविका से जुड़ीं। हमारी संस्कृति मातृशक्ति को पूजने वाली है। उन्होंने कहा कि 2014 तक केंद्र में कांग्रेस की ही सरकार थी, चुनाव आयोग भी उनका था, फिर भी राहुल गांधी विदेश जाकर चुनाव में गड़बड़ी की बात कहते हैं।


संजय झा ने नीतीश कुमार के कामों का जिक्र करते हुए बिहार म्यूजियम को एशिया का नंबर-1 म्यूजियम बताया और कहा ये आइडिया नीतीश कुमार का था। 24 नवंबर 2005 से बिहार में सुशासन स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले बिहारी कहने में शर्म आती थी, आज स्थिति बदली है। 20 साल में महिला सशक्तिकरण पर रिसर्च हो तो पता चलेगा – कितनी लड़कियां स्कूल गईं, पंचायत में मुखिया बनीं, लगभग 2 करोड़ महिलाएं जीविका से जुड़ीं।


संजय झा ने कहा कि कुछ पार्टियां वीडियो वायरल कर बिहार को बदनाम करने का काम कर रही हैं।

बाइट – संजय झा, कार्यकारी अध्यक्ष, जदयू

Join us on: