खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे, राघोपुर को डूबने के लिए राजद ने छोड़ दिया था- विजय सिन्हा!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


बिहार के कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने RJD के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष खिसियानी बिल्ली की तरह खंभा नोच रहा है। 15 साल माता-पिता के राज में बिहार को लूटा, अपराधियों का तांडव था, राघोपुर को डूबने के लिए छोड़ दिया था।


पटना में मीडिया से बात करते हुए कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा – “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे, इसलिए विपक्ष के लोग ऐसा बोल रहे हैं। जब 15 साल उनके माता-पिता सरकार में थे तब बिहार के विकास का कोई काम नहीं किया, केवल लूटपाट और अपराधियों का तांडव दिखाई पड़ता था। ये लोग जब सरकार में थे तो राघोपुर को डूबने के लिए छोड़ दिया था और जब चुनाव लड़ने की बात आती है तो जात के लिए राघोपुर से चुनाव लड़ने का काम करते हैं।”

उन्होंने कहा NDA सरकार ने राघोपुर क्षेत्र का विकास किया, उसे पटना से जोड़ा जिससे तेजी से विकास हो सके, उसे अंधेरे से बाहर निकाला।


PM मोदी के बिहार दौरे और सौगात पर कहा – “देश के प्रधानमंत्री जब भी बिहार आते हैं तो बिहार के लिए बड़ा सौगात देते हैं। जो लोग आरोप लगा रहे हैं वो अपने परिवार, अपनी जात, अपने घर से बाहर नहीं निकल सकते। जो महापुरुष होता है जो समाज के लिए काम करता है वो किसी जाति-धर्म का नहीं होता, वो सबका होता है और जनता उसी को मानती है।”

बिहार में जात की राजनीति पर कहा – “बिहार अब जाति के जहर और लहर से बंटने वाला नहीं है। अब जमात की बात करने वाले बिहार में विकास का काम करेंगे। जनता जान गई है कि एकजुट होकर ही बिहार का विकास हो सकता है। हर घर बिजली हमने पहुंचाने का काम किया है। हमारा लक्ष्य है कि बिहार में विकास कैसे हो और बिहार और तरक्की करे।”

खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली बात है। 15 साल माता-पिता राज में रहे, बिहार को लूटा, राघोपुर को डूबने के लिए छोड़ दिया। चुनाव आता है तो जात के नाम पर राघोपुर से लड़ते हैं। NDA ने उसे पटना से जोड़ा, अंधेरे से बाहर निकाला। PM जब भी आते हैं बिहार को सौगात देते हैं। महापुरुष किसी जात का नहीं होता, सबका होता है। बिहार अब जात के जहर से नहीं बंटेगा, जमात की बात होगी।

Join us on: