RJD सांसद सुधाकर सिंह का सरकार पर बड़ा आरोप – पिपरा कोठी में 300 करोड़ की जमीन हड़प रही सरकार!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


RJD सांसद सुधाकर सिंह ने मोतिहारी में जमीन हड़पने का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिपरा कोठी में 17 एकड़ की 300 करोड़ की जमीन को वाटर पार्क के नाम पर सरकार हड़पना चाहती है। साथ ही नीतीश सेतु के दोबारा उद्घाटन पर करोड़ों के खर्च को लेकर भी सवाल उठाए।

17 एकड़ जमीन पर कब्जे का आरोप
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने मोतिहारी के पिपरा कोठी की 17 एकड़ जमीन को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कहा – करीब 300 करोड़ की कीमत वाली इस जमीन को वाटर पार्क बनाने के नाम पर हड़पा जा रहा है। दो महीने पहले जब उन्होंने इसका विरोध किया था तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई थी।

सांसद ने बताया कि जब उन्होंने RTI के तहत इस परियोजना की जानकारी मांगी तो जिला प्रशासन ने जवाब दिया कि वहां कोई वाटर पार्क नहीं बन रहा है। सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया कि दो महीने पहले जब वे निर्माण कार्य रुकवाने पहुंचे थे तब पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज कर दिया।

नीतीश सेतु पर दोबारा उद्घाटन का आरोप
बिहार में नीतीश सेतु के उद्घाटन पर हो रही सियासत पर भी सुधाकर सिंह ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि पुल का उद्घाटन पहले ही हो चुका था। इस बार करोड़ों रुपये खर्च कर सिर्फ नामकरण के लिए दोबारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उन्होंने कहा – पुल का नाम गुरु गोविंद सिंह के नाम पर नहीं रखा गया, जो सही नहीं है। जब RJD समर्थकों द्वारा उद्घाटन के दौरान पोस्टर-बैनर फाड़ने और विरोध करने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने विरोध का समर्थन किया। कहा – “जो हुआ वह विरोध था और जिन्होंने ऐसा किया उन्होंने सही किया। पोस्टर-बैनर फर्जी तरीके से लगाए गए थे, किसी ने उखाड़ दिया होगा।”

बाइट – सुधाकर सिंह, सांसद RJD

Join us on: