ऋषिकेश की रिपोर्ट
नालंदा जिले में नए पुलिस कप्तान का स्वागत अपराधियों ने लगातार अपराधी घटना को लेकर दिया है तभी तो नए पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा के पदभार ग्रहण करने के बाद एक दर्जन आपराधिक मामले अब तक घट चुके हैं। वैसे तो प्रशासन के द्वारा जिले में क्राइम कंट्रोल को लेकर हर चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिससे शहर की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है लेकिन इन सभी को धत्ता को बताते हुए अपराधियों ने दिन के उजाले में हथियार से लैस होकर एक स्वर्ण व्यवसाई सुमन कुमार चिंटू को गोलियों से भून डाला।जिससे स्वर्ण व्यवसायी की मौत हो गयी। अपराधियों ने सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के मगध कॉलोनी में दिन के उजाले में हथियार से लैस होकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई सुमन कुमार चिंटू को गोलियों से भून डाला और जाते-जाते दहशत फैलाने के उद्देश्य कई राउंड गोलियां भी चलाई। जिससे स्वर्ण व्यवसाई की इलाज के दौरान मौत हो गई अब प्रश्न यह उठता है कि अपराधियों का मनोबल कितना ऊंचा हो गया है की एसपी डीएम आवाज से महज 300 मीटर की दूरी पर लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दिया। स्वर्ण व्यवसाई की मौत के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और डीएम व एसपी के विरोध में मुर्दाबाद के नारेबाजी भी किया। इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई एसडीएम एसडीओ बीडीओ के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।




