जमीन विवाद में हथियार लहराकर जानलेवा हमले की कोशिश, वीडियो वायरल!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!


मोतिहारी में जमीन विवाद को लेकर हथियार लहराने और जान से मारने की कोशिश का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक पर हथियार लेकर दूसरे पक्ष के व्यक्ति को दौड़ाने का आरोप लगा है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला सुगौली थाना क्षेत्र की भटहा पंचायत के कचहरिया टोला का बताया जा रहा है।

दरअसल, जमीन विवाद को लेकर सुगौली थाना क्षेत्र के भटहा गांव में पंचायती के दौरान बात नही बानी जिसके बाद पंचायती से लौट रहे राधामोहन ठाकुर ने आरोप लगाया है कि विपक्षी बृजकिशोर ठाकुर के कहने पर उनके छोटे भाई चंकी ठाकुर ने हाथ में हथियार लहराते हुए उन्हें जान से मारने के लिए दौड़ा परंतु मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के कारण कोई हताहत नही हुई।घटना में लालू ठाकुर और चोकट ठाकुर पर भी शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं, इस मामले में सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

Join us on: