स्वर्ण व्यवसाई की हत्या के विरोध में बाजार बंद!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

बड़ी पहाड़ी के मगध कॉलोनी स्थित सुहागन ज्वेलर्स के संचालक सुमन कुमार उर्फ चिंटू की गोली मारकर हुई हत्या के बाद बिहार शरीफ के सर्राफा व्यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर इस घटना का विरोध जताया ।संघ के अध्यक्ष मदन प्रसाद ने कहा कि जिला प्रशासन को हम लोगों ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है अगर 24 घंटे के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो आगे हम लोग आंदोलन करेंगे । उन्होंने बताया कि आज इस घटना के विरोध में हम लोगों ने अपनी-अपनी दुकानों को बंद रखा है । दरअसल गुरुवार की शाम बड़ी पहाड़ी स्थित मगध कॉलोनी के सुहागन ज्वेलर्स के मालिक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी ।उसके बाद से अब तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई है ।इधर सोह सराय के थानेदार ने बताया कि इस मामले में चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसके बाद सीसीटीवी कैमरे के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment