मोकामा हत्याकांड का चंद घंटे में खुलासा, महज 8 सौ के लिये दोस्तों ने ही दिया वारदात को अंजाम- एसडीपीओ!

SHARE:

रिपोर्ट :- रवि शंकर अमित!

बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना अंतर्गत बरहपुर गांव में गुरुवार लगभग तीन बजे कुएं में मिले दो किशोर (रजनीश कुमार (14) और सोनू कुमार (13)) के शव के मामले में पुलिस ने तीन युवक को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार तीनो युवक और मृतक एक ही गांव का ही रहने वाला है और सभी दोस्त थे। इनमें चोरी के तांबे की आठ सौ रूपए को लेकर विवाद था।

वहीं पुलिस जांच में यह सामने आया है कि सभी चोरी छिनतई जैसी घटनाओं में साथ शामिल थे। इसी चोरी के रूपए बांटने को लेकर विवाद हुआ और तीन दोस्तों ने ही दोनों किशोर को मौत के घाट उतार दिया। मौके पर नशे की सामग्री से जुड़ा एक लोहे का सामान मिला था।

एसडीपीओ-1 रामकृष्ण ने बताया कि मामले को लेकर तीन अलग-अलग टीम बनाई गई थी और 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर लिया गया है। मामले में कारू बिन्द, गोलू कुमार और शिवा तीन युवक को गिरफ्तार किया गया है। तीनों ने पुलिस से पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, घटना का मुख्य कारण है कि कारू बिन्द वहां लोकल में चोरी, छिनतई जैसी घटनाओं का सरगना चलता था। उसी में आठ सौ रूपए बांटने को लेकर विवाद था और कुंए के पास आपस में बाता बाती हुई और गोलू और शिव ने सोनू पर जानलेवा हमला किया और मृत्यु होने पर हाथ बांधकर कुएं में फेंक दिया। साथ आए दूसरे युवक रजनीश को मारने की वजह सिर्फ यही थी कि वह इसकी जानकारी दूसरों को ना दे।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त गोलू कुमार के स्वीकारोक्ति वयान से यह स्पष्ट हुआ कि सभी अभियुक्त और मृतक सोनू कुमार साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। हाल ही में चोरी किए गए तांबे की बिक्री से प्राप्त राशि के बंटवारे को लेकर सोनू कुमार और अन्य अभियुक्तों के बीच विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में योजनाबद्ध तरीके से सोनू कुमार को गांव के ही कुएं के पास बुलाया गया, जहाँ विवाद बढ़ने पर डंडे और पत्थर से प्रहार कर उसे बेहोश कर दिया गया और घटना का राज खुल जाने के भय से चश्मदीद रजनीश कुमार और अचेत अवस्था में पड़े सोनू कुमार के हाथों को शर्ट से बांधकर दोनों को कुएं में धकेल दिया गया।

घटना के वक्त थोड़ी दूर पर बकरी चरा रही एक प्रत्यक्षदर्शी महिला के अनुसार दोनो किशोर बरहपुर हॉल्ट के पास स्थित कुएं के बगल में बैठकर सुखा नशा का सेवन कर रहे थे, तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और थोड़ी देर बातचीत के बाद सभी में आपस में कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते बात बढ़ गई और गाली-गलौज करते हुए दोनों किशोर पर पहले चाकू से हमला किया गया और फिर सिर पर ईंट से वार किया, जिससे दोनों किशोर वही बेसुध होकर गिर गए, तभी घटना को छिपाने और शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने शव को कुएं में फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने आनन-फानन में ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी, ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहयोग से दोनों शव को बाहर निकाला।

वहीं गांव के ही अन्य दो लापता किशोर संगम कुमार (10) और गन्नू कुमार (18) को पुलिस ने बीती देर रात ही बरामद कर लिया है, यह दोनों इस घटना में शामिल नहीं थे।

पुलिस देर रात तक कुंए का पानी निकालने के बाद कुंए में तलाश किया लेकिन कुछ नही मिला। मृतक दोनों युवक सामान्य परिवार से हैं और उसके माता-पिता खेती और मजदूरी करते हैं।

बाइट – रामकृष्ण, एसडीपीओ!

Join us on:

और पढ़ें