रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी में अपराधियों का हौसला बुलंद है ,बेखौफ अपराधियों ने युवक शैलेन्द्र यादव को घर से बुलाकर गोली मारकर की हत्या। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के सिमरा गांव की है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, शैलेन्द्र यादव अपने घर के सामने थे। इसी दौरान विवेक यादव और उसके दो अन्य साथियों ने उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे रुपये के लेन-देन को लेकर आपसी विवाद की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दिए है।घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार, मधुबनी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फुलपरास के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी विवेक यादव अपने घर से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की जा रही है।
पुलिस घटना के सभी पहलुओं, हत्या के कारणों और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल हत्या की बारदात से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।
बाईट — परिजन



