रिपोर्ट :- अमित कुमार!
पटना एयरपोर्ट पर RJD नेता रोहिणी आचार्य ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी की किताब, जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले, दरभंगा में चांदी चोरी और बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा को घेरा।
सबसे पहले रोहिणी आचार्य ने सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। सोनिया गांधी की किताब पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी किताब पढ़ी नहीं है, पढ़ने के बाद ही प्रतिक्रिया देंगी।
पिता लालू यादव पर जमीन कब्जे के आरोप वाले सवाल पर रोहिणी ने पलटवार करते हुए कहा कि यह सवाल सत्ता पक्ष से पूछिए। बिहार में दिन-प्रतिदिन अपराध बढ़ रहा है, हर दिन हत्या हो रही है। भाजपा खुद अपराध करती है, खुद भ्रष्टाचारी है और दूसरे पर आरोप लगाती है।
विपक्षी एकता पर रोहिणी ने कहा कि भाजपा को हटाना है तो सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर मुकाबला करना होगा।
जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर रोहिणी ने कहा कि यह लालू यादव की विफलता नहीं है, देश में 56 इंच की सरकार है। गृहमंत्री कौन है? जब गृहमंत्री तड़ीपार होंगे तो ऐसे हमले होते रहेंगे।
- “सबसे पहले आप सभी को छठ की शुभकामनाएं… मैंने book पढ़ा नहीं है, मैं जब पढूंगी तभी तो कुछ प्रतिक्रिया दूंगी ना।”
- “आप तो देख ही रहे हैं Bihar में क्या हो रहा है, दिन आए दिन अपराध बढ़ते जा रहा है… यही लोग जो थे लालू यादव जी को जो गाली दिया करते थे… ये लोग ऐसे ही परसेप्शन चेंज करना चाहते हैं, झूठ का अफवाह की दुकान है ये पूरा, भाजपा खुद अपराध करते हैं, खुद भ्रष्टाचारी लोग हैं।”
- “मेरा कहना यही है कि जितने भी विपक्ष लोग हैं एकजुट होकर के तभी मुकाबला हम लोग कर सकते हैं भाजपा के लिए… भाजपा को अगर हटाना है तो हम सब विपक्षी दलों को एक साथ इकट्ठा होकर के उनसे मुकाबला करेंगे।”
- “Jammu Kashmir में आतंकी हमले हुए हैं जिसमें दो जवान घायल हुए हैं तो ये किसका failure है, ये Lalu Yadav जी का तो failure है नहीं, अभी भारत में किसकी सरकार है वही छत्तीस inch वाले की सरकार है ना… गृहमंत्री कौन है… जहाँ गृहमंत्री तड़ीपार होंगे वहाँ ऐसे आतंकवादी हमले होते ही रहेंगे।”
- “सारे भ्रष्टाचारी आपको कहाँ मिलेंगे भाजपा में, सारे दुराचारी कहाँ मिलेंगे भाजपा में, horse trading कौन करता है भाजपा वाले… जब Ram भगवान को इन्होंने नहीं छोड़ा तो बाकी ये चांदी और ये सब क्या चीज है?”
बाइट – रोहिणी आचार्य, RJD नेता



