सीतामढ़ी- दिव्यांग को झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की मिल रही  धमकी, प्रशासन से न्याय की लगाई गुहार!

SHARE:

रिपोर्ट :- शाहिद रजा!

सीतामढ़ी :- दिव्यांग शख्स को झूठे मुकदमे में फंसाने एवं जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पूरा परिवार दहशत में जीने को मजबूर है।इस संबंध में पीड़ित परिवार ने नानपुर थाना सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों को भी आवेदन देकर जानमाल के सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामला नानपुर थाना क्षेत्र के गौरी पंचायत का है । इस मामले में पीड़ित दिव्यांग गौरी पंचायत निवासी अमित कुमार ने बताया कि लगभग एक साल पहले उसकी पत्नी डॉली कुमारी ने गौरी पंचायत में स्वच्छता पर्यवेक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए पंचायत सचिव के पास आवेदन जमा किया था। इस बीच पंचायत के मुखिया के सहयोगी बाबर अली ने उससे रुपए की माँग किया था तब उसने उसे 15000 रूपये भी दिए थे । जब भी वह बाबर अली से अपने पत्नी की बहाली के बारे में पूछता तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर टालते आ रहे थे। इस बीच किसी तरह से अमित कुमार को यह जानकारी मिली कि स्वच्छता पर्यवेक्षक पद पर मदन साह की पत्नी पूनम कुमारी की बहाली मोटी रकम लेकर कर दिया गया है । उसके बाद से अमित कुमार संबंधित विभाग में गलत बहाली की शिकायत लिखित रूप में करने लगा । जब इस बात की जानकारी मदन साह को मिली तो वह अमित कुमार को पहले पंचायत के माध्यम से समझाने की कोशिश किया लेकिन जब वह नहीं माना तब उसे फोन पर जान मारने की धमकी और झूठा मुकदमा करने की भी धमकी मिलने लगी है । अमित ने बताया कि उसकी पत्नी एम ए पास है एवं स्वच्छता से संबंधित प्रशिक्षण भी प्राप्त है वहीं पूनम कुमारी मात्र मैट्रिक पास है । इस संबंध में पूछे जाने पर नानपुर बी डी ओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन मुझे मिला है ,जांच चल रही है रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। इन दिनों दिव्यांग अमित कुमार एवं उसका पूरा परिवार दहशत में है।

Join us on: