ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में भाई दूज कार्यक्रम आयोजित!

SHARE:

रिपोर्ट – बिकास कुमार!

सहरसा

भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह, विश्वास और पवित्र रिश्ते का प्रतीक पर्व भाई दूज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बनगाँव रोड स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र शांति अनुभूति भवन में आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर अपने संबोधन में स्थानीय सेवाकेंद्र प्रभारी बीके स्नेहा बहन ने भाईदूज के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व केवल भाई-बहन के लौकिक संबंध तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मिक प्रेम, पवित्रता और निःस्वार्थ स्नेह की प्रेरणा देने वाला पर्व है।उन्होंने कहा कि तिलक लगाना केवल एक पारंपरिक रस्म नहीं, बल्कि आत्मा की पवित्रता, आत्मसम्मान और शुभ संकल्पों का प्रतीक है। जिस प्रकार बहन अपने भाई के मस्तक पर तिलक लगाकर उसके मंगलमय जीवन की कामना करती है। उसी प्रकार प्रत्येक आत्मा को अपने जीवन में श्रेष्ठ संस्कार, पवित्र विचार और शुभ भावनाएं धारण करनी चाहिए। हम सभी आत्माएं आपस में भाई-भाई हैं और परमात्मा शिव हम सभी आत्माओं के परमपिता हैं। इस दृष्टि से भाई दूज हमें दैहिक संबंधों से ऊपर उठकर आत्मिक प्रेम, समानता और विश्व बंधुत्व की भावना अपनाने का संदेश देता है।कार्यक्रम में उपस्थित भाई-बहनों को राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से मन की शांति, सकारात्मकता और पवित्रता का अनुभव करने की प्रेरणा दी गई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिषी बीडीओ भरत कुमार, कर्नल वी. रविशंकर, राधेश्याम अग्रवाल, पवन क्याल, इंजीनियर शशिकांत भगत, डॉ० संजय, अवधेश भाई सहित दर्जनों भाई-बहन उपस्थित थे।

Join us on: