रिपोर्ट – अमित कुमार!
JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। नीतीश कुमार को लेकर कांग्रेस की तरफ से की जा रही टिप्पणियों पर उन्होंने कहा कि ये बेहद दुखद है।
वीडियो में संजय झा कह रहे हैं कि नेताओं के बारे में हल्की टिप्पणी करना ठीक नहीं है। नीतीश कुमार ने अपना पूरा जीवन बिहार और देश की सेवा में खपा दिया है। INDIA गठबंधन की नींव खुद नीतीश कुमार ने रखी थी। वो पूरे देश में घूम-घूम कर नेताओं को जोड़े थे और पहली मीटिंग पटना में हुई थी।
उन्होंने कहा कि उस मीटिंग में साफ हो गया था कि कांग्रेस के पास कोई नीति, कोई आइडिया नहीं है, बस एक ही काम है नरेंद्र मोदी को गाली देना। नीतीश जी इसी वजह से गठबंधन से निकले।
संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार का 50 साल का सार्वजनिक जीवन बेदाग और ईमानदार रहा है। वो कांग्रेस की इमरजेंसी में 2 साल जेल में रहे। आज बिहार में जो बदलाव हुआ है वो नीतीश कुमार की देन है। उनके बारे में इस तरह की below the belt टिप्पणी करना किसी को शोभा नहीं देता।
आजकल कांग्रेस में फैशन हो गया है, सीनियर लीडरों पर टिप्पणी करो। सोनिया जी का नीतीश जी को लेकर जो बयान आया वो भी दुखद है।
महागठबंधन द्वारा NDA की एकता पर सवाल उठाने पर संजय झा ने कहा कि 2024 लोकसभा और 2025 विधानसभा – दोनों चुनाव के रिजल्ट सामने हैं। NDA चट्टानी एकता के साथ एकजुट है और जो वादा किया है, उसे अगले 5 साल में डिलीवर करेगी।



