रोहतास जिले का 54वां स्थापना दिवस आयोजित, उठी सरकारी विश्वविद्यालय की मांग।

SHARE:

रिपोर्ट :- रवि कुमार!



रोहतास जिले का 54वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को सासाराम के फजलगंज स्थित मल्टीपरपज हॉल में धूमधाम से मनाया गया। समारोह का उद्घाटन सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज कुमार और डेहरी के लोजपा (रा.) विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर सांसद मनोज कुमार ने रोहतास को धान का कटोरा बताते हुए कहा कि कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में जिला बिहार में अग्रणी है। उन्होंने जिले में सरकारी विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग करते हुए कहा कि इससे यहां के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़ेगा।
वहीं विधायक सोनू सिंह ने कहा कि रोहतास जिले को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। किसानों को कृषि के क्षेत्र में बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं और स्थानीय लोगों के सहयोग से जिले का सर्वांगीण विकास हो रहा है।

Join us on: