मोतिहारी में भीषण अग्निकांड, उजड़ गया दो परिवार, लाखों का नुकसान!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!

दो परिवार दीपावली पर्व का हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को दुःखद में तब्दील कर दिया,शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से भीषण अगलगी से मचा कोहराम,पलभर में खाक किया आशियाना

दो लाख रुपये नकद समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख, अग्निशमन की टीम पहुंचने तक सब कुछ हो चुका था स्वाहा; पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई मुआवजे की गुहार!
पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी जिले के सुगौली प्रखंड अंतर्गत सुकुल पाकड़ पंचायत के कचहरियां टोला स्थित वार्ड संख्या-12 में बिजली की शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते दो परिवार दीपावली पर्व का हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को दुःखद में तब्दील कर दिया। पक्के मकान में अचानक लगी आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि घर में मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
बताया जाता है कि घटना के समय परिवार के सदस्य किचन रूम में मौजूद थे। इसी दौरान आग की लपटें और धुएं का गुबार तेजी से फैलने लगा। परिजनों ने आग पर काबू पाने के लिए भरसक प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता के सामने उनकी तमाम कोशिशें नाकाम साबित हुईं।
इस भीषण अग्निकांड में सुरेंद्र पंडित और उमेश पंडित, दोनों भाइयों का घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घर में रखे करीब दो लाख रुपये नकद, फ्रिज, अलमारी, सूटकेस, गैस चूल्हा, अनाज, कपड़े समेत तमाम कीमती सामान आग की भेंट चढ़ गए। एक ही मकान में दोनों भाइयों का सामान रखा हुआ था, जिससे दोनों परिवारों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग सब कुछ निगल चुकी थी। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से क्षति का आकलन कराते हुए उचित मुआवजा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Join us on: