गया में एनडीए का विशाल रैली और प्रदर्शन : प्रजातंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ!

SHARE:

रिपोर्ट- अनमोल कुमार!

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा जी और विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के नेतृत्व में

गयाजी ( डॉ अनमोल कुमार) । बिहार के कृषि मंत्री,विजय कुमार सिन्हा और बिहार विधानसभा अध्यक्ष, प्रेम कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने निकला ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च
गांधी मैदान से टावर चौक तक उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब, विपक्ष के खिलाफ जमकर की नारेबाजी की। जदयू महानगर अध्यक्ष,राजू बरनवाल जी बोले— जनता के जनादेश और संविधान से चलेगा देश, विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगी जनता।
उक्त नेताओं के नेतृत्व में आज गया शहर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) द्वारा एक विशाल ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस मार्च में जदयू, भाजपा सहित एनडीए के तमाम घटक दलों के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम सड़कों पर उमड़ पड़ा।
गांधी मैदान से टावर चौक तक गूंजे नारे उठे।
यह मार्च ऐतिहासिक गांधी मैदान से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए टावर चौक पर पहुंचकर एक जनसभा में तब्दील हो गया। मार्च में शामिल कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे और विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के खिलाफ तख्तियां लिए हुए थे। पूरे रास्ते में कार्यकर्ताओं ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ और ‘देश विरोधी ताकतों को करारा जवाब मिलेगा’ जैसे गगनभेदी नारे लगाए।
टावर चौक पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जदयू के जिलाध्यक्ष श्री राजू बरनवाल जी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “आज देश में विपक्ष ने तथाकथित ‘लोकतंत्र बचाने’ का ढोंग रच रखा है, जबकि असलियत यह है कि वे खुद लोकतंत्र की जड़ों को खोखला कर रहे हैं। संसद से लेकर सड़क तक, जनता से जुड़े मुद्दों पर स्वस्थ संवाद और समाधान खोजने की बजाय केवल शोर-शराबा, अव्यवस्था और नकारात्मक राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है।”
उन्होंने आगे कहा कि जनता के विश्वास को ताक पर रखकर देश के विकास कार्यों में रोड़े अटकाना विपक्ष की आदत बन चुकी है। भारत का लोकतंत्र किसी सड़क की अराजकता या विदेशी साजिशों से नहीं, बल्कि देश के पवित्र संविधान और जनता के स्पष्ट जनादेश से चलता है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं और जनता इस विकास यात्रा को बाधित करने वाली ताकतों को कभी स्वीकार नहीं करेगी।
एनडीए नेताओं ने एकजुटता का दिया संदेश
इस मार्च प्रदर्शन में गया महानगर और जिले के कई वरिष्ठ एनडीए नेता, वार्ड पार्षद और भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी नेताओं ने एक सुर में कहा कि देश पहले है और राजनीति बाद में। विपक्ष के इस अलोकतांत्रिक रवैये के खिलाफ एनडीए का यह जनजागरण अभियान आगे भी जारी रहेगा।
टावर चौक पर सभा के समापन के बाद गया जदयू जिलाध्यक्ष श्री राजू बरनवाल जी ने मार्च को सफल बनाने के लिए एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं और गया की जनता का आभार व्यक्त किया।

Join us on: