सीतामढ़ी में बाल श्रम से मुक्त बच्चों के लिए विशेष आवासीय केंद्र का उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीतामढ़ी में बाल श्रम से मुक्त बच्चों के लिए विशेष आवासीय प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया।
प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर की ओर से स्थापित ये दूसरा केंद्र है। इससे पहले अगस्त माह में पटना में एक विशेष आवासीय प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हो चुकी है, जिसका सफल संचालन किया जा रहा है। जल्द ही गयाजी में भी ऐसा ही केंद्र शुरू किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार, श्रमायुक्त राजेश भारती और प्रयास संस्थान के संस्थापक अमोद कंठ सहित विभाग के कई अधिकारी VC के माध्यम से जुड़े रहे।
मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विभाग बाल श्रम मुक्त समाज बनाने की दिशा में काम कर रहा है। प्रत्येक प्रखंड में कम से कम तीन पंचायतों को बाल श्रम मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है। सरकार का उद्देश्य सिर्फ बच्चों को घर वापस लाना नहीं, बल्कि उन्हें शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण देकर योग्य नागरिक बनाना है ताकि 18 साल के बाद बालगृह से निकलने के बाद वे आत्मनिर्भर बन सकें।

बाइट – अरुण शंकर प्रसाद, मंत्री, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग

Join us on: