रिपोर्ट – अमित कुमार!
तेज प्रताप यादव का सम्राट चौधरी पर तंज
तेज प्रताप यादव ने कहा अपराध और क्राइम का फर्क नहीं जानते, चरवाहा विद्यालय में पढ़े हैं क्या?
पटना में तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हालिया बयानों पर तीखा हमला बोला है। अपराध और क्राइम को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप यादव ने तंज कसते हुए कहा कि आखिर सम्राट चौधरी किस स्कूल में पढ़े हैं, क्या वे चरवाहा विद्यालय में पढ़े हैं?
दरअसल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस बयान पर कि बिहार में अपराध का कॉन्सेप्ट खत्म हो गया है, हालांकि क्राइम हो सकता है, तेज प्रताप यादव ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि क्राइम और अपराध में आखिर अंतर क्या है?
वहीं, 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील पर भी तेज प्रताप यादव ने प्रतिक्रिया दी।
छठ और दिवाली जैसे त्योहारों का समय है, तो क्या लोग त्योहार मनाना और घरों में बिजली का इस्तेमाल करना छोड़ दें? लोग बिजली का इस्तेमाल अपने घरों में बल्ब जलाने और जरूरी कामों के लिए करते हैं।
तेज प्रताप यादव ने बिहार के विकास को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किए।
उन्होंने कहा कि अगर 125 यूनिट बिजली छोड़ने से बिहार का विकास होने की बात कही जा रही है, तो पहले यह बताया जाए कि बिहार में आखिर विकास कहां हो रहा है।
इसके अलावा लालू प्रसाद यादव के वोट चोरी के आरोप का समर्थन करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि निश्चित रूप से वोट की चोरी हुई है।
कुल मिलाकर, तेज प्रताप यादव ने अपराध, बिजली और वोट चोरी के मुद्दे पर सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयानों को लेकर जमकर निशाना साधा है।




