सीतामढ़ी पहुँचे महामहिम राज्यपाल, पुनौराधाम में मंदिर निर्माण कार्य का लिया जायजा!

SHARE:

रिपोर्ट – शाहिद रजा!

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन आज हवाई मार्ग से सीतामढ़ी पहुंचे। यहां से वे सीधे शहर स्थित प्रसिद्ध पुनौरा धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान श्रीराम और माता सीता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान राज्यपाल ने पुनौरा धाम में चल रहे मंदिर निर्माण कार्य का भी समीक्षा की और निर्माण की प्रगति का जायजा लिया । उनके आगमन को लेकर जिला मुख्यालय डुमरा से लेकर सीतामढ़ी शहर तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर पुलिस बल के जवानों की तैनाती की गई थी। राज्यपाल के दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह सतर्क नजर आए। वहीं, पर्यटन विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। पुनौरा धाम में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्य को लेकर राज्यपाल का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Join us on: