आशिक मिजाज ASI ने पकड़े जाने पर सर्विस पिस्टल से की अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत 3 जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट :- राजीव कुमार झा!

कथित तौर पर अवैध संबंध के आरोप में महिला के घर मे तैनात था ए एस आई! लोगों की भीड़ जमा होता देख कर दी फायर! इस खतरनाक घटना में एक की मौत हो गई जबकी तीन लोग जख़्मी बताये जा रहे हैँ!

शंखनाद के लिये मधुबनी से राजीव कुमार झा की रिपोर्ट!

खबर मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र से है, जहाँ पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बलिराजगढ़ गांव में बीती देर रात बाबूबरही थाना में तैनात एक ए एस आई चन्द्रमोहन ने अपनी सर्विस पिस्टल से अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस घटना में गोली लगने से अशोक यादव की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बलिराजगढ़ में पुलिस पिकेट बनाया गया है, जहां उक्त ए एस आई की तैनाती थी। बताया जाता है कि ए एस आई पिछले कई दिनों से गांव के एक घर में सामान लेने के बहाने आता-जाता था। इसी दौरान घर की एक महिला के साथ उसके कथित अवैध संबंध होने की बात भी सामने आ रही है।
बताया जाता है कि बीती देर रात भी ए एस आई सामान लेने के बहाने उक्त महिला के घर पहुंचा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसे घर में प्रवेश करते देख लिया। इसके बाद गांव के लोगों ने घर के बाहर जमा होकर दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। ग्रामीणों के अनुसार, जब लोगों ने ए एस आई को महिला के साथ पकड़ने का प्रयास किया तो उसने अपनी सर्विस पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी में मौके पर मौजूद चार लोगों को गोली लग गई। इनमें अशोक यादव, 50 वर्ष की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मधुबनी के एसएसपी योगेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। एसएसपी ने बताया है की ए एसबल आई का महिला के साथ अवैध संबंध था, वो सामान लाने के वहाने महिला के घर आया जाय करता था। बीती रात ए एस आई महिला के घर गया था, जहां पकड़े जाने पर उसने गोली चला दी। जिस मे चार लोगों की गोली लगने से घायल होने और एक की मौत होने की बात बताई गई है। ए एस पी ने बताया है कि सभी का इलाज जारी है। घटना के बाद फरार ए एस आई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है। फरार ए एस आई की सूचना देने वाले को  25 हजार रुपये का इनाम देने की धोषणा की गई है।ए एस आई के विरुद्ध कार्वाई करते हुए उसे सस्पेंड करने साथ साथ ही सेवा से निलंबित करने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं उनके विरुद्ध बाबूबरही थाना मे हत्या के आरोप मे मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। इस घटना ने पुलिस महकमे में भी हलचल मचा दी है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Join us on:

और पढ़ें